Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant-soren-inaugurates-jharkhand-pavilion-iitf-2026-bharat-mandapam

IITF 2026: हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन, 'विकास और विरासत' थीम पर दिखेगी राज्य की झलक

Sat, 14 Nov 2026 07:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
hemant-soren-inaugurates-jharkhand-pavilion-iitf-2026-bharat-mandapam
झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन के दौरान का चित्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर वर्ष इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है और झारखंड इसमें हर साल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन

इस वर्ष भी राज्य इसमें भाग ले रहा है, जहां झारखंड सरकार के विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस वर्ष हमारी थीम 'विकास और विरासत' है। इस थीम के माध्यम से सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिल रहे प्रोत्साहन तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकासात्मक पहलों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। मेले में झारखंड की इन सभी विशेषताओं, उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।


ये भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान: आनंद विहार बस टर्मिनल से मिलेंगी बीएसआरटीसी की बसें; 18 मार्गों पर चलेगी

इस वर्ष भी आईआईटीएफ-2026 में झारखंड को 'फोकस स्टेट' के रूप में भागीदारी का अवसर मिला है। पवेलियन की इस वर्ष की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को विशेष स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed