{"_id":"6745b3ad5a6385d57f0a7bcc","slug":"hemant-soren-his-wife-kalpana-soren-arrives-at-the-parliament-to-meet-union-home-minister-amit-shah-news-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पीएम मोदी से मिले हेमंत-कल्पना सोरेन, बोले- हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पीएम मोदी से मिले हेमंत-कल्पना सोरेन, बोले- हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं
Tue, 26 Nov 2024 05:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:38 PM IST
सार
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले हेमंत और कल्पना सोरेन
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार बनाने वाला है। झामुमो की जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने से पहले हेमंत और उनकी पत्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे। बता दें कि इस महीने हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 81 में से 34 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने 21, आजसू ने एक, लोजपा रामविलास ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक, जनता दल यूनाइटेड ने एक सीट पर जीत मिली।
पीएम मोदी से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, आप सभी को नमस्कार। आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी। बहुत सारी बातें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद के लिए आए हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे से भी की मुलाकात
इससे पहले हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।
कल्पना सोरेन है झामुमो के लिए स्टार कैंपेनर
बता दें कि इस साल हेमंत सोरेने के जेल जाने के दौरान ही कल्पना सोरेन ने राजनीति में कदम रखा। विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को स्टार कैंपेनर कहकर संबोधित भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने झामुमो की जीत का श्रेय भी कल्पना को ही दिया। लोकसभा चुनाव में भी कल्पना सोरेन की बदौलत ही झामुमो पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी। हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में कल्पना ने वन मैन आर्मी की तरह झामुमो को संभाला।

#WATCH | Delhi: After meeting Union HM Amit Shah, Jharkhand CM-designate Hemant Soren says, "Greetings to all of you...There will be meetings even in the days ahead...There are a lot of things. We have to form our government. We came here for blessings." pic.twitter.com/rgyQwKnPIT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 26, 2024
मल्लिकार्जुन खरगे से भी की मुलाकात
इससे पहले हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।
VIDEO | Jharkhand CM Hemant Soren (@HemantSorenJMM) and his wife Kalpana arrive at Congress President Mallikarjun Kharge's residence, where they will meet party leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra. pic.twitter.com/EFw3kMnYtx
— Press Trust of India (@PTI_News) November 26, 2024