फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant soren cabinet meeting discussion on farmers compensation and jharkhand foundation day preparations

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है मुहर

Mon, 03 Nov 2025 11:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 11:37 AM IST
सार

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज शाम तीन बजे प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में करीब 20 से 25 अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
hemant soren cabinet meeting discussion on farmers compensation and jharkhand foundation day preparations
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में शाम तीन बजे शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा उस पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। आज के एजेंडे में करीब 20 से 25 प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


किसानों को मुआवजा देने पर हो सकती है चर्चा
बैठक का सबसे अहम मुद्दा चक्रवात तूफान ‘मोंथा’ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा होगा। कृषि विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, जिसके तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस की तैयारी पर भी मंथन
15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। सरकार इस बार स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने की योजना बना रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंताओं की पदोन्नति और कैडर प्रबंधन पर निर्णय संभव
लंबे समय से अभियंताओं की पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा शर्तों में एकरूपता लाने की मांग उठ रही थी। आज की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद अभियंताओं के कैडर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

संविदा नियुक्ति और विकास योजनाओं की समीक्षा
बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।


जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी होगी
सरकार गठन के एक साल पूरे होने पर राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed