फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant government said ten workers trapped in Malaysia return Jharkhand

वतन वापसी: मलेशिया में फंसे दस श्रमिक झारखंड लौटे, 20 जल्द लौटेंगे

Fri, 29 Apr 2022 02:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 02:54 AM IST
सार

मलेशिया में फंसे 30 श्रमिकों में से दस को झारखंड वापस लाया गया है। वहीं शेष 20 की वापसी के लिए काम काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
hemant government said ten workers trapped in Malaysia return Jharkhand
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

मलेशिया में फंसे 30 में से 10 श्रमिक सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इसकी जानकारी झारखंड सरकार ने गुरुवार को दी। वहीं अभी 20 की वापसी की प्रक्रिया जारी है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 2019 में मजदूरी कर रहे को वतन वापसी के लिए झारखंड सरकार मलेशिया सरकार से आग्रह किया था।

विज्ञापन


राज्य सरकार के एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मलेशिया में फंसे 20 श्रमिकों में से दस को झारखंड वापस लाया गया है। मलेशिया में भारतीय राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय उच्चायोग उस कंपनी के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में हैं जहां श्रमिक थे शेष 20 की वापसी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले गए थे मजदूर मलेशिया
सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। श्रमिक 30 जनवरी, 2019 से एक इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी के साथ लाइनमैन के रूप में काम करने गए थे और उनका अनुबंध 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम कराया भुगतान नहीं दिया
बयान में कहा गया है कि श्रमिकों को फर्म द्वारा जनवरी 2022 तक अनुबंध के बिना काम पर लगाया गया था और उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया था। मलेशियाई पुलिस को मलेशिया में भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसने राज्य के श्रम विभाग द्वारा भेजे गए ईमेल पर कार्रवाई की।


बयान में कहा गया है कि मलेशिया के भारतीय उच्चायोग ने कंपनी को सभी के बकाया का भुगतान करने और उन्हें कुआलालंपुर स्थानांतरित करने और 15 दिनों के भीतर उनके टिकट और भोजन की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed