{"_id":"68be64644e32cba3a70bfe60","slug":"health-minister-irfan-ansari-received-death-threat-security-increased-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
Mon, 08 Sep 2025 10:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:42 AM IST
सार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात एक अज्ञात नंबर से फोन कर कॉलर ने कहा कि “जल्द ही उड़ा देंगे।”
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात एक अज्ञात नंबर (7005758247) से फोन कर उन्हें धमकाया गया। कॉलर ने साफ शब्दों में कहा, “तुम बस इंतजार करो… जल्द ही उड़ा देंगे।” सूत्रों के अनुसार धमकी मिलने के समय डॉ. अंसारी बोकारो में थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कॉल करने वाले नंबर की जांच शुरू कर दी। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है ताकि कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा
विज्ञापन
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक युवक ने वीडियो जारी कर मंत्री को मारने की धमकी दी थी। उस मामले की जांच अब तक जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देख रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि समाज में भय का माहौल न बने। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच तेज गति से आगे बढ़ रही है और जल्द ही ठोस जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन