फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hazaribag woman set on fire for resisting rape attempt dies

Jharkhand: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर जलाई गई महिला की मौत, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

Sun, 22 Jan 2023 05:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 05:08 PM IST
सार

हजारीबाग में सात जनवरी की रात दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चार लोगों ने कथित तौर पर महिला (23 वर्षीय) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी और इन हमलावरों में तीन उसके रिश्तेदार थे।

विज्ञापन
Hazaribag woman set on fire for resisting rape attempt dies
मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रांची के एक अस्पताल में रविवार की सुबह उस महिला ने दम तोड़ दिया, जिसको कथित तौर पर दुष्कर्म का विरोध करने पर पिछले महीने आग के हवाले कर दिया गया था। 

विज्ञापन

सत्तर फीसदी तक जल चुकी थी महिला
हजारीबाग में सात जनवरी की रात दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चार लोगों ने कथित तौर पर महिला (23 वर्षीय) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी और इन हमलावरों में तीन उसके रिश्तेदार थे। महिला लगभग 70 फीसदी जल चुकी थी। उसका रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज चल रहा था। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चोठे ने पुष्टि की कि महिला की रविवार सुबह रिम्स में मौत हो गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
हजारीबाग पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी ने कहा कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के अलावा, हम घटना में पीड़िता के पति की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।  महिला और उसके पति द्वारा दिए गए बयानों में अंतर है। 


 
विज्ञापन

चार आरोपियों में तीन रिश्तेदार भी शामिल
एसपी ने कहा, 'महिला ने पुलिस को बताया था कि मदद के लिए चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया, जबकि पति ने दावा किया कि उसने उसे बचाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति पहले से शादीशुदा था और पीड़िता उसकी चौथी पत्नी थी। पुलिस ने महिला के दुष्कर्म के प्रयास के आरोप पर भी संदेह जताया था, क्योंकि अपराध में कथित रूप से शामिल चार आरोपियों में से एक महिला है और वह पीड़िता की भाभी है। भाभी के बेटे भी कथित तौर पर अपराध में शामिल हैं।    


 

आरोपियों के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत: पुलिस
मामले की जांच कर रहे अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनुज उरांव ने बताया, पीड़िता द्वारा प्राथमिकी में लगाए गए आरोप हमारी प्रारंभिक जांच से मेल नहीं खाते हैं। हमें अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा, हम किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने मांग की है कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed