फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Gumla Murder Case: wife killed husband after 11 days of marriage

11 दिन में टूटा सात जन्मों का बंधन, जबरन शादी कराई तो पति की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Thu, 18 Feb 2021 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Gumla Murder Case: wife killed husband after 11 days of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के गुमला जिले के एक गांव में जबरन शादी कराने से एक बड़े ही दर्दनाक परिणाम की खबर सामने आई है। जिले के बेतेरकेरा गांव में एक महिला ने शादी के 11वें दिन ही अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला को लड़का पसंद नहीं था, लेकिन उसके परिवारों ने जबरन उसकी शादी करवा दी थी। 

विज्ञापन


पांच फरवरी को संजय तोपनो और सनियारो की शादी हुई थी। 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। 16 फरवरी को सनियारो बेर खिलाने और सब्जी लाने के बहाने संजय को अपने चाचा के खेत में ले गई। यहां उसने पत्थर से कुचल कर संजय की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक कर वापस चली गई।
विज्ञापन


17 फरवरी को संजय का शव कुएं से मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो सनियारो ने बताया कि खेत पहुंचने पर संजय के पास किसी का फोन आया था। बातचीत करते हुए वह आगे चला गया और वह खुद भाई के साथ वापस घर आ गई थी। शव पर मिले चोट के निशानों के चलते पुलिस ने हत्या मान कर मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहकीकात आगे बढ़ाई तो सनियारो की कहानी की पोल खुल गई। पुलिस के अनुसार सनियारो यह शादी नहीं करना चाहती थी। अब इससे छुटकारा पाने के लिए सनियारो बेर खिलाने के बहाने संजय को खेत पर ले गई। यहां पत्थर से कुचलकर उसने संजय को मार डाला। पुलिस ने सनियारो को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed