फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   gujarat marbel company hostage 13 jharkhand labourers demands money to release

गुजरात: मार्बल कंपनी ने झारखंड के 13 मजदूरों को बनाया बंधक, पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप

Thu, 04 Nov 2021 07:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 07:59 AM IST
सार

कुछ महीने पहले झारखंड के दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों को 15 हजार रुपये  के वेतन का झांसा देकर राजकोट स्थित एक मार्बल कंपनी में ले जाया गया था। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में न केवल उनसे जबरन काम कराया जाता था, बल्कि उनके मारपीट भी की जाती थी। 

विज्ञापन
gujarat marbel company hostage 13 jharkhand labourers demands money to release
मजदूरों की रिहाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में एक कंपनी मालिक पर मजदूरों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। राजकोट में बंधक बनाए गए 13 मजदूर झारखंड के हैं। मालिक पर मजदूरों को मुक्त करने के लिए 25 हजार रुपये मांगे का भी आरोप लगा है। हालांकि, सभी हेमंत सरकार के दखल के बाद मजदूरों छोड़ दिया गया है। दिवाली से पहले सकुशल घर वापसी भी हो गई है। ये सभी मजदूर मुंबई मेल एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे। झारखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद इन मजदूरों को छोड़ा गया। राजकोट में दर्जनभर से ज्यादा मजदूरों को बंधक बनाए जाने की घटना को सरकार के स्तर पर गंभीरता से लिया गया और उन्हें मुक्त कराने की पहल शुरू की गई थी 

विज्ञापन


ब्रेजा टाइल्स कंपनी मोरगी कुछ दिनों पहले ही बोकारो और धनबाद से दर्जनभर मजदूर को लेकर राजकोट गए थे।  वहां करीब 13 मजदूर इसी कंपनी में काम कर रहे थे, शुरुआत में तो सब ठीक ठाक चला, लेकिन पैसे मांगने का जब समय आया तो मालिक आजकल करने लगे। इसके बाद मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसपर मालिक ने सभी मजदूरों को बंधक बना लिया और पैसे मांगने पर पिटाई करने लगे। मजदूरों ने इसकी शिकायत अपने-अपने घर वालों से की। मजदूरों की सकुशल वापसी में समाजसेवी अंकित राजगढ़िया की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन


छुट्टी और पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप
राजकोट से धनबाद स्टेशन पहुंचने वाले मजदूरों में गोरमारा के गुड्डू कुमार नाम के मजदूर ने बताया मार्बल फैक्ट्री में उनसे जबरन काम लिया जा रहा था। छुट्टी और वेतन की मांग करने पर मारा-पीटा जाता था। घर वापसी के लिए उल्टे 25 हजार रु देने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed