फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   group of men hostage husband and forced wife to pose for obscene pictures

पति को बनाया बंधक और पत्नी को आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने के लिए किया मजबूर

Tue, 25 Sep 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला Updated Tue, 25 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
group of men hostage husband and forced wife to pose for obscene pictures
सांकेतिक तस्वीर

सरायकेला-खरसावां जिले में विराजपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ पुरूषों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाया। इसके बाद कथित तौर पर उसकी पत्नी को एक वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर को उस समय हुई जब दंपती घर लौट रहा था। 

विज्ञापन


गम्हरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक इलाके में छह से सात लोगों के एक समूह ने उन्हें रोका और पति को बंधक बनाने के बाद महिला से बलात्कार करने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने की वजह से आरोपी अपराध करने पर विफल रहे जिसके बाद वे उसे नजदीक की झाड़ियों में खिंच कर ले गये और वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन


पुरूषों ने दंपती को धमकी दी कि अगर वह पुलिस में संपर्क करेंगे तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जब घटना ग्रामीणों के संज्ञान में आई तो ग्राम प्रधान ने गम्हरिया थाना से संपर्क किया और रविवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई। दंपती के बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी उज्जवल महतो की पहचान की है। उसका नाम प्राथमिकी में दर्ज है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। (भाषा से इनपुट)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed