{"_id":"5ea98f47608c2b3aab370bc2","slug":"grandma-gave-rice-water-to-a-five-month-old-baby-instead-of-milk-chief-minister-hemant-soren-helped-the-troubled-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन मां के बच्चे को दूध की जगह दादी ने पिलाया चावल का पानी, पिता लॉकडाउन में फंसे, सीएम ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन मां के बच्चे को दूध की जगह दादी ने पिलाया चावल का पानी, पिता लॉकडाउन में फंसे, सीएम ने की मदद
Wed, 29 Apr 2020 07:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के दौर में कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रहे हैं। इन्हीं में एक तस्वीर रांची की है, जहां पांच महीने के बच्चे को उसकी दादी ने दूध की जगह पका हुआ चावल का पानी पिलाया। दरअसल बच्चे की मां की हाल ही में मौत हो गई और प्रवासी मजदूर पिता लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
लातेहार जिले के गांव परताटोली में बूढ़ी महिला और बच्चे की दुर्दशा से आहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उपायुक्त जीशान कमर से उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा। दरअसल मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मामले के बारे में पता चला था, जिनकी तरफ से सोशल मीडिया पर इस तरह का संदेश पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस मामले में ट्वीट करते हुए प्रशासन को उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने का आदेश दिया। लातेहार के अधिकारियों ने बताया कि दोनों के लिए राशन और दूध की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, किसी बीमारी के कारण पिछले दिसंबर में बच्चे की मां की मौत हो गई थी और ग्रामीण दूध के साथ बच्चे की मदद करते थे। लेकिन, लॉकडाउन के कारण बच्चे के लिए भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया था।
लातेहार प्रशासन की तरफ से इस मामले में ट्वीट कर कहा गया, "मामले पर त्वरित कारवाई करते हुए बिगो नगेसिया के 5 माह के पौत्र को एमटीसी सेंटर महुआडांड़ में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की तरफ से जांच के उपरांत उसका उचित उपचार किया जा रहा है।"