{"_id":"6341d33748582f770d114af4","slug":"grandfather-of-maruti-kumari-said-culprit-should-be-hung","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दुमका में जिंदा जलाई गई लड़की के नाना का फूटा गुस्सा, बोले- गुनहगार की हो दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दुमका में जिंदा जलाई गई लड़की के नाना का फूटा गुस्सा, बोले- गुनहगार की हो दर्दनाक मौत
Sun, 09 Oct 2022 01:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:18 AM IST
सार
नाना ने कहा कि वह पढ़ने में काफी होशियार थी, बचपने से ही उनके साथ रहती थी। उन्होंने कहा कि हमने अपना बच्चा खो दिया है। किसी को भी उसके जैसा भाग्य नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में जिंदा जलाई गई मारुति कुमारी के नाना का आरोपी पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने गुनहगार को फांसी देने की मांग की। आरोपी राजेश राउत ने 19 साल की मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिसकी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मारुति बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। पीड़िता के 65 वर्षीय नाना किशन राउत ने कहा कि हमने अपनी बच्ची को खो दिया है। अब हमें कुछ नहीं चाहिए। हमारी एकमात्र मांग है कि अपराधी को फांसी दी जानी चाहिए। वहीं मारुति की मौसी सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि वे बेटी को मारने वाले आरोपी की दर्दनाक मौत चाहते हैं।
विज्ञापन
नाना बताया पढ़ने में होशियार थी मारुति
नाना ने कहा कि वह पढ़ने में काफी होशियार थी, बचपने से ही उनके साथ रहती थी। उसे पढ़ने के लिए दुमका के एसपी कॉलेज में दाखिला दिलवाया था। साथ ही घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शुक्रवार की रात आरोपी ने दरवाजा खटखटाया, जब मारुति ने दरवाजा खोला तो उसे बाहर खींचने की कोशिश की, इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया। उन्होंने कहा कि हमने अपना बच्चा खो दिया है। किसी को भी उसके जैसा भाग्य नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
गांवावालों की मांग आरोपी को फांसी हो
भालकी गांव की पंचायत समिति सदस्य शारदा देवी ने मांग की कि आरोपी व्यक्ति को फांसी दी जानी चाहिए। वहीं घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भालकी में करीब 50 घर हैं। घटना पर दुख प्रकट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपये की देने की घोषणा की थी।
लड़की से खफा होकर दिया वारदात को अंजाम
युवती भालकी गांव में मामा के घर में रहकर स्नातक की तैयारी कर रही थी। 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी राजेश से हुई थी। इसके बाद वह उससे दूसरी शादी करना चाहता था। युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, इससे खफा होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।