{"_id":"5c36e059bdec2257057f3c6c","slug":"govt-to-provide-one-lakh-jobs-to-youth-in-private-sector-says-raghubar-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री रघुवर दास का ऐलान, 'एक लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाएगी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री रघुवर दास का ऐलान, 'एक लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाएगी सरकार'
Thu, 10 Jan 2019 11:34 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Shani Mishra
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Raghubar Das
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के एक लाख बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए सरकार के प्रयासों से बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर युवाओं को दिए अपने संदेश में कहा कि निजी क्षेत्र में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जायेंगे। नौकरी पाने वाले सभी युवाओं को बधाई।
विज्ञापन
उन्होंने अपील की कि मन लगाकर काम करिए और राज्य एवं परिवार का नाम रोशन कीजिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर होने वाले युवा दिवस कार्यक्रमों से दो दिन पूर्व ही राज्य सरकार युवा शक्ति को रोजगार देने का बड़ा काम कर रही है जिससे राज्य के भविष्य को संवारने और सुधारने में बड़ी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है और आज निजी क्षेत्र में एक लाख युवाओं को रोजगार देकर इतिहास रच रहा है।
झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में राज्य के एक लाख बेरोजगार युवकों को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र बांटने का वृहद कार्यक्रम रखा है।

आज झारखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन है। Skill Summit 2019 में देश विदेश से आये प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। झारखण्ड के युवा मेहनती और ईमानदार हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि वो विभिन्न संस्थाओं में जाकर अपने कौशल से झारखण्ड का नाम रोशन करेंगे। #1LakhNaukri pic.twitter.com/87ivW9gd0K
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 10, 2019