झारखंड: मानसून सत्र में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
राज्य में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सरकार आगामी मानसून सत्र में एक विधेयक पेश करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार आगामी मानसून सत्र में चिकित्सा सुरक्षा विधेयक पेश करेगी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को दी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुप्ता ने कहा, 'हम चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान शानदार काम किया है। हम उन्हें एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
Jharkhand govt to bring Medical Protection Bill in upcoming Monsoon Session. "We're concerned about safety of doctors, health workers. They have done a tremendous job during COVID 19. We are committed to providing them a secure environment" said Health Minister Banna Gupta to ANI pic.twitter.com/QH6yToJ5Eq
— ANI (@ANI) August 20, 2021