फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Glider crashes in Dumka, engineer killed, pilot injured

झारखंडः दुमका में ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, इंजीनियर की मौत, पायलट घायल

Tue, 04 Feb 2020 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दुमका
पीटीआई, दुमका Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Feb 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Glider crashes in Dumka, engineer killed, pilot injured
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड की उप राजधानी दुमका में सोमवार को हवाई अड्डे के निकट एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार एक फ्लाइट इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया है।

विज्ञापन


दुमका के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने यहां बताया कि आज शाम दुमका हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यह ग्लाइडर दुर्घनाग्रस्त हो गया जिससे उस पर सवार फ्लाइट इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें धनबाद स्थित अस्पताल भेजा गया लेकिन बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में घायल फ्लाइट इंजीनियर की अस्पताल ले जाए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। फ्लाइट इंजीनियर की पहचान मथुरा के नगला लोका गांव के 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में की गई है। जबकि ग्लाइडर के पायलट की पहचान कैप्टन जेपी सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। इस बीच दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि दुर्घटना की जांच होने तक दुमका हवाई अड्डे को सील कर दिया गया है। शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित हवाई अड्डे पर दुर्घटना की जांच के लिए नागर विमानन विभाग के अधिकारी कल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed