{"_id":"56dc4da34f1c1bea468b456a","slug":"girl-refused-to-marry-without-of-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने बिना शौचालय के शादी से किया इंकार, प्रशासन आया हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने बिना शौचालय के शादी से किया इंकार, प्रशासन आया हरकत में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:12 PM IST
सार
- बिना शौचालय के लड़की ने किया शादी से इंकार
- प्रशासन ने उठाया शौचालय बनवाने का बीडा
- अधिकारियों ने किया लड़के के घर का निरीक्षण
- 5 फरवरी को होनी थी युवक की शादी
विज्ञापन
स्वच्छ भारत
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों को लेकर जागरुकता लगातार बढ़ती जा रही है, इसका ही एक उदाहरण देखने को मिला झारखंड के गिरडीह जिले में जहां एक लड़की ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसकी होने वाली ससुराल में शौचालय नहीं था। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए युवक के घर में शौचालय निर्माण की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शुक्रवार को इस संबंध में अधिकारियों की एक टीम मौके का मुआयना करने के लिए पनयाडीह गांव में दूल्हे के घर पहुंची। गिरीडीह के डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर सिंह ने बताया कि जब मामला हमारे संज्ञान में आया तो हमने गिरीडीह के बीडीओ को मौके पर भेजकर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा। अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है। डीसी ने बताया कि अगर सबकुछ सही रहा तो जिला प्रशासन लड़के के घर पर सब्सिडी वाला शौचालय बनवाएगी।
विज्ञापन
पनचाडीह गांव निवासी मनी लाल साओ ने बताया कि उसकी शादी बीते पांच फरवरी को होनी थी, लेकिन लड़की ने उसके घर में शौचालय न होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया। मनी लाल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपने सारे कागजात अधिकारियों के पास जमा कर दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही अब शौचालय का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन