{"_id":"5d376db38ebc3e6c9b480c23","slug":"giridih-of-jharkhand-crosses-inhuman-limits-in-terms-of-black-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के गिरीडीह में तंत्र-मंत्र के शक में अमानवीयता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के गिरीडीह में तंत्र-मंत्र के शक में अमानवीयता की हदें पार
Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, गिरीडीह
एजेंसी, गिरीडीह
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरीडीह में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू टोने के शक में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मानव मल खाने पर मजबूर किया गया। घटना बीते मंगलवार को झांझरी मोहल्ला की है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अदिकांत महतो ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों को शक था कि पीड़ित जादू टोना करते हैं जिससे इलाके के लोग बीमार हो रहे हैं। इस बर्बर घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो महिलाएं भी हैं।
इनकी पहचान वीरा दास (50), हरि दास (50), झरिया देवी (30) और शांति देवी (48) के तौर पर की गई, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य के गुमला जिले में तंत्र मंत्र के शक में ही दो महिलाओं समेत चार लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी।