फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ghulam Ahmad Mir: Congress prospects bright in Jharkhand

Jharkhand: 'झारखंड में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल', पार्टी प्रभारी बनते ही गुलाम अहमद मीर ने भरी हुंकार

Tue, 02 Jan 2024 04:29 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 04:29 PM IST
सार

कांग्रेस के नए झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राज्य में पार्टी का उज्ज्वल भविष्य हैं। मैं अपनी झारखंड यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा। 

विज्ञापन
Ghulam Ahmad Mir: Congress prospects bright in Jharkhand
गुलाम अहमद मीर

विस्तार

कांग्रेस के नए झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने राज्य में कांग्रेस को सशक्त करने का मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी झारखंड यात्रा है और मेरी प्राथमिकता यही है कि मैं अपनी पार्टी से फीडबैक लूं, उनके साथ बातचीत करूं, जिसके बाद भविष्य को लेकर रणनीति तैयार की जाएं। 
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे- गुलाम
गौरतलब हैं कि झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उनका जिला अध्यक्षों और अन्य नेताओं सहित राज्य के कांग्रेसी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकने करने का कार्यक्रम हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के स्वागत में राज्य कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे थे। पार्टी प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि वह मंगलवार शाम कांग्रेस भवन में पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा का दावा- राज्य में बदल सकता है सीएम 
इसी बीच, राज्य जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से सातवां समन जारी होने के बाद उनकी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया।अब इसे लेकर झारखंड में अचानक ही मुख्यमंत्री बदलने पर चर्चा होने लगी है। दरअसल, भाजपा ने दावा किया कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को झारखंड का नया सीएम बनाने की तैयारी में हैं। भाजपा के अनुसार, कल्पना को चुनाव लड़वाने के लिए ही सरफराज की सुरक्षित सीट को खाली करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूलाल मरांडी ने दिया राबड़ी देवी का उदाहरण
कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के दावों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा, 'झारखंड में भी बिहार के जंगल राज को दोहराने की कोशिश हो रही है। चारा घोटाले मामले में जेल जाने से पहले लालू यादव ने भी अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाए थे। जेल आते-जाते उनकी पूरी उम्र निकल गई। अब आदिवासियों की जमीन-जायदाद लूटकर धन-दौलत जमा करने वाले हेमंत सोरेन के भी सारे पैतरे फेल हो चुके हैं, इसलिए वह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जेल जाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed