फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   General elections 2019: Prime Minister Narendra Modi road show in Ranchi

झारखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची में करेंगे रोड शो

Tue, 23 Apr 2019 12:55 PM IST
आसिम खान भाषा, रांची
भाषा, रांची Published by: आसिम खान Updated Tue, 23 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
General elections 2019: Prime Minister Narendra Modi road show in Ranchi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े छह बजे यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से बिरसा चौक तक लगभग ढाई किलोमीटर का रोड शो करने के साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार का शुभारंभ करेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को यहां विशेष विमान से पहुंचेंगे और वह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक लगभग एक घंटे का रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हवाई अड्डे से हीनू चौक होते हुए लगभग ढाई किलोमीटर का मार्ग तय कर बिरसा चौक पहुंचेंगे। वहां वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और राज्य में लोकसभा चुनावों के लिए वह अपने प्रचार का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हवाई अड्डा जाने वाले प्रमुख मार्गों को शाम साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े सात बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी का जायजा कल स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया और वह अधिकारियों की पूरी टीम और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि तक पूरे इलाके का भ्रमण करते रहे। समझा जाता है कि सुरक्षा कारणों के चलते एवं लोगों की असुविधा का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के मध्य कहीं नहीं रखा गया है। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर यहां लोगों में भारी उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है।

प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम यहां राजभवन में करेंगे और बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ और लोहरदगा में आदिवासी मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के लिए प्रचार करेंगे। रांची में भाजपा की ओर से इस बार खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के महागठबंधन की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चुनाव मैदान में हैं। 


लोहरदगा में केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के खिलाफ महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के सुखदेव भगत चुनाव मैदान में हैं। सुदर्शन भगत तीसरी बार लोकसभा का चुनाव अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित इस क्षेत्र से लड़ रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अप्रैल को पार्टी के निवर्तमान सांसद सुनील सिंह के लिए चुनाव रैली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed