{"_id":"635a62691311b626dd077c5c","slug":"gas-tanker-blast-in-jharkhand-dumka-3-buses-gutted-in-fire-dead-and-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दुमका में पलटने के बाद गैस टैंकर फटा, तीन बसें आग की चपेट में, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दुमका में पलटने के बाद गैस टैंकर फटा, तीन बसें आग की चपेट में, एक व्यक्ति की मौत
Thu, 27 Oct 2022 04:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:20 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि यह घटना हंसडीहा के पास धावटांड इलाके में प्रादेशिक राजमार्ग-17 पर हुई। बताया गया है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि आग आसपास खड़ी बसों के साथ पेड़ों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में गैस टैंकर में ब्लास्ट।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार दोपहर एक गैस टैंकर में पलटने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे आसपास भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आसपास में खड़ी कम से कम तीन बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि यह घटना हंसडीहा के पास धावटांड इलाके में प्रादेशिक राजमार्ग-17 पर हुई। बताया गया है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि आग आसपास खड़ी बसों के साथ पेड़ों तक पहुंच गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी सामने आई है। उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।