फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   gangrape_father_ranchi

10 साल तक बेटी से रेप, मां-भाई शामिल

Wed, 30 Apr 2014 11:15 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
gangrape_father_ranchi
झारखंड के रांची जिले से एक नाबालिग लड़की से 10 साल तक रेप होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म करनेवाला और कोई नहीं उसका पिता ही था। इस घिनौनी करतूत में लड़की की मां और भाई भी साथ देते रहे।

लड़की दो बार गर्भवती भी हुई। दोनों बार पिता ने उसका गर्भपात कराया। घर में ही इस उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार वह घर से भाग निकली। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता मनोज कुमार सिंह, भाई दीपक सिंह और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।

14 अक्तूबर से लापता थी लड़की

gangrape_father_ranchi
जानकारी के अनुसार लड़की 14 अक्तूबर से अपने घर से लापता थी।

उसके गायब होने पर परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। अपहरण का आरोप सिसई निवासी बसंती और जयंती कुमार पर लगाया गया।

26 जनवरी को पुन: जगन्नाथपुर थाने में सनहा दर्ज कराया गया। इस बीच हटिया डीएसपी निशा मुर्मू को जानकारी मिली कि नाबालिग घाघरा में है। डीएसपी ने वहां से नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में उसने डीएसपी को घटना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार कराया जाता रहा गर्भपात

gangrape_father_ranchi

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पिता के करतूत से तंग आकर वह दिल्ली चली गयी थी। वहां से वह हरियाणा चली गयी।

वहां रमेश सिंह नामक युवक से उसने शादी कर ली। वर्तमान में वह गर्भवती है। नाबालिग ने डीएसपी को बताया कि वह पिता उसके साथ 10 वर्षों से दुष्कर्म करता आ रहा था। वह दो बार गर्भवती भी हो गयी।

हिनू के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात कराया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पिता की करतूत और मां-भाई की हरकत के कारण आठ बार घर से भाग चुकी है। लड़की का आरोप है कि उसके भाई ने भी उसके साथ गलत करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed