{"_id":"6222af97aa29ca6c660c44a1","slug":"four-plfi-naxals-arrested-arms-and-ammunition-seized-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पीएलएफआई के चार नक्सली गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पीएलएफआई के चार नक्सली गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Sat, 05 Mar 2022 06:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:02 AM IST
सार
नक्सलियों के पास से दो देशी कार्बाइन, एक देशी राइफल, कई कारतूस, 12 मोबाइल फोन और 62,800 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरुवार को मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदा और गुल्लू गांवों में छापेमारी की और लेवी वसूली के दौरान नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो देशी कार्बाइन, एक देशी राइफल, कई कारतूस, 12 मोबाइल फोन और 62,800 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन