फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four more arrested over Bajrang Dal activist murder case in Jharkhand

Jharkhand: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरपुर में फेंका था बम

Tue, 29 Nov 2022 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 29 Nov 2022 11:13 PM IST
सार

झारखंड पुलिस ने हत्या की जांच के लिए 13 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया था। गिरि पर हमला उस वक्त किया गया जब वे रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। हमले में प्रधान और उसके सात अन्य सहयोगी शामिल थे।  

विज्ञापन
Four more arrested over Bajrang Dal activist murder case in Jharkhand
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

झारखंड के चक्रधरपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जाहिद हुसैन (25), मोहम्मद राकिब (25), मोहम्मद शाकिर (28) और मोहम्मद हाशिम (48) हैं। इससे पहले भी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन


वहीं, नवंबर माह में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्यवान प्रधान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि 12 नवंबर को चक्रधरपुर कस्बे के भारत भवन चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कमलदेव गिरि (35) पर बम फेंका गया था। इससे गिरि की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात गिरि और सतीश प्रधान के बीच क्षेत्र में वर्चस्व की लंबी लड़ाई का नतीजा थी।  
विज्ञापन


हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित
झारखंड पुलिस ने हत्या की जांच के लिए 13 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया था। गिरि पर हमला उस वक्त किया गया जब वे रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। हमले में प्रधान और उसके सात अन्य सहयोगी शामिल थे। एसपी शेखर ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद फैला था तनाव
पुलिस ने गिरि की हत्या को लेकर भादंवि की धारा 302, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक सामग्री कानून के तहत केस दर्ज किया था। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। जिला प्रशासन को इलाके में धारा 144 लगाना पड़ी थी।  गिरि पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने देसी बम फेंका था। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके दूसरे दिन रविवार को जब गिरि के समर्थक शव श्मशान ले जा रहे थे, तभी दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने आंसू गैस व बल प्रयोग कर हालात पर काबू किया था। 

पति पर लगाया तीन तलाक का आरोप
वहीं, झारखंड के रामगढ़ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बसाल इलाके की मस्जिद कॉलोनी की रहने वाली नईमुन खातून ने आरोप लगाया है कि उनके पति आलम अंसारी ने उन्हें इसी साल 15 सितंबर को तीन तलाक दे दिया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि पिछले तीन सालों से उसे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। खातून ने कहा कि तीन तलाक दिए जाने के बाद उन्होंने अंजुमन समितियों, धार्मिक निकायों से भी इस मुद्दे पर संपर्क किया, लेकिन जब वे कोई समाधान देने में विफल रहीं तब उसने बसल पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।  


पतरातू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आलम अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है  मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed