फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four killed in collision between autorickshaw and truck in Jharkhand

Jharkhand: खूंटी में भीषण सड़क हादसा, ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर, एक महिला समेत चार की मौत

Wed, 26 Jul 2023 09:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, खूंटी (झारखंड)।
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर के कारण हुई।

विज्ञापन
Four killed in collision between autorickshaw and truck in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार देर रात डोडमा इलाके के दंडटोली गांव में खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर मालवाहक वाहन से टकराने के बाद हुई।

विज्ञापन


तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर के कारण हुई। उन्होंने बताया कि तिपहिया वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने कहा कि मृतकों में से एक की पहचान डोडमा फुटकल टोली निवासी ऑटोरिक्शा चालक विपिन किशोर भेंगरा के रूप में हुई है। तीन अन्य की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा ऑटोरिक्शा का टायर फटने से हुआ और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed