फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   four arrested including maoist commander in jharkhand

झारखंड में इनामी नक्सली कमांडर समेत 4 गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2012 03:21 PM IST
चाईबासा/एजेंसी
चाईबासा/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
four arrested including maoist commander in jharkhand
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर जॉनसन उर्फ चंदर गंझू और उसकी पत्नी अनिता समेत चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पंकज कंबोज ने चाईबासा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पोसैता रेलवे स्टेशन के निकट से पकड़े गए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के स्वयंभू जोनल कमांडर जॉनसन पर रेल पटरी उड़ाने, ट्रेन को अगवा करने समेत 30 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र का निवासी है लेकिन वर्ष 2000 से ही पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा वन क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन


कंबोज ने बताया कि जॉनसन की पत्नी अनिता रांची जिले की रहने वाली है। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से छह राउंड का एक रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और 17 हजार एक सौ रुपए की नकदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य घटना में सोनुवा थाना क्षेत्र से नक्सलियों के समर्थक क्रांतिकारी किसान समिति के दो सदस्यों बिंदराय सोय और टूटी बरजो को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों कुछ समय पूर्व पंडवा में पुलिस बल पर हुई गोलीबारी के मामले में नामजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed