{"_id":"616f80b387e70b577677e53c","slug":"former-jmm-leader-tempts-mlas-ramdas-soren-form-a-new-party-and-form-government-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरेन सरकार गिराने की साजिश: जेएमएम विधायक ने खोली पोल, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का मुझे मिला ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरेन सरकार गिराने की साजिश: जेएमएम विधायक ने खोली पोल, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का मुझे मिला ऑफर
Wed, 20 Oct 2021 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:06 AM IST
सार
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के प्रयास के तहत उन्हें प्रलोभन दिया गया है।
विज्ञापन
सोरेन सरकार को गिराने की साजिश
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
झारखंड के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के प्रयास के तहत उन्हें प्रलोभन दिया गया है। घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। विधायक रामदास सोरेन ने इसको लेकर धुर्वा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। उनके इस सनसनीखेज आरोप से झारखंड की सियासत में एक बार फिर से हलचल मच गई है।
विज्ञापन
क्या है आरोप
विधायक रामदास सोरेन ने यह गंभीर आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता और लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे रवि केजरीवाल पर लगाया है। सोरेन ने कहा कि इसके लिए केजरीवाल ने मुझे नई सरकार में मंत्री पद और पैसे का प्रलोभन दिया। विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केजरीवाल के साथ उनका एक दोस्त अशोक अग्रवाल ने प्रलोभन उनके सरकारी रांची निवास पर आकर दिया था। उनका दावा है कि उन्हें भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऑफर दिया गया था। रामदास का आरोप है कि इस घटना से पूर्व भी रवि केजरीवाल ने दो-तीन बार उन्हें मोबाइल पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
विधायक से केजरीवाल ने पूछा- आपको कितना पैसा चाहिए
विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि रवि केजरीवाल ने यह भी लालच दिया कि आपको पैसे के साथ मंत्री पद भी दिया जाएगा। यह भी कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के लिए आप कितना पैसा लेंगे बताएं। सोरेन ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
कई धाराओं में मामला दर्ज
रामदास सोरेन ने दोनों आरोपी नेता के खिलाफ 12 अक्तूबर को धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पर IPC की धारा 124 ए, 171 ई, 120 डी, 34, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।