{"_id":"68e67296c45e30254009bd8b","slug":"former-jharkhand-sub-postmaster-arrested-for-allegedly-gambling-away-rs-50-lakh-through-fraudulent-withdrawals-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवा डाकघर घोटाला: झारखंड में पूर्व उप डाकपाल ने 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी कर जुए में उड़ाए, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवा डाकघर घोटाला: झारखंड में पूर्व उप डाकपाल ने 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी कर जुए में उड़ाए, गिरफ्तार
Wed, 08 Oct 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:47 PM IST
सार
Jharkhand: पुलिस ने आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में असामान्य व भारी लेनदेन के प्रमाण पाए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर किरीबुरू के एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा डाकघर में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है। डाक विभाग के पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46) को पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने डाकघर की बचत योजनाओं में जमा खाताधारकों की राशि का दुरुपयोग करते हुए भारी रकम निकाल ली और उसे ऑनलाइन व स्थानीय जुए में गंवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच के अनुसार यह फर्जीवाड़ा 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच हुआ, जिसमें आरोपी ने कुल ₹50,56,473 रुपये की गबन की। मामले का खुलासा तब हुआ जब कई खाताधारकों ने अपने खातों से रकम गायब होने की शिकायत की। डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता की लिखित शिकायत पर गुवा थाना में कांड संख्या 34/2025 दर्ज की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने यह रकम ऑनलाइन जुए के प्लेटफॉर्म डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसीनो पर हार दी। इसके अलावा, वह स्थानीय जुआ अड्डों में भी नियमित रूप से बड़ी रकम लगाता था।
विज्ञापन
पढे़ं; गिरिडीह में डीआईजी और डीसी के समक्ष दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दी गई बधाई
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में असामान्य व भारी लेनदेन के प्रमाण पाए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर किरीबुरू के एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के टुंगरी स्थित आवास पर छापेमारी कर उसे उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी निकासी की इस पूरी साजिश में क्या अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। मामले ने डाक विभाग की सुरक्षा व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और ऑडिट प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विभागीय स्तर पर आरोपी के खिलाफ निलंबन और बकाया राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।