{"_id":"5f47817d8ebc3e9ff3777e3c","slug":"former-jharkhand-deputy-chief-minister-sudesh-mahato-received-extortion-call-threat-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से मांगी गई रंगदारी, जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से मांगी गई रंगदारी, जान से मारने की धमकी
Thu, 27 Aug 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो
- फोटो : Sudesh Mahto Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में जमशेदपुर से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पाई गई जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिल्ली से विधायक महतो को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गई है उन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब तक धमकी देने वालों का पुलिस को पता नहीं चल सका है।
बता दें कि, कोविड-19 से पीड़ित सुदेश महतो 18 अगस्त से रांची स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।