फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   FODDER SCAM: Lalu Prasad Yadav's advocate files plea in CBI Court, demanding minimum punishment

चारा घोटाला: लालू ने CBI कोर्ट से की कम-से-कम सजा की मांग, खराब सेहत का दिया हवाला

Fri, 05 Jan 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Fri, 05 Jan 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
FODDER SCAM: Lalu Prasad Yadav's advocate files plea in CBI Court, demanding minimum punishment
lalu

बहुचर्चित चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से रांची कोर्ट में कम सजा की अपील की गई है। लालू के वकील ये मांग सीबीआई की विशेष अदालत लेकर पहुंचे। याचिका में कहा है कि लालू की सेहत ठीक नहीं है, ऐसे में उनको दी जाने वाली सजा में नरमी बरती जाए।

विज्ञापन
 


याचिका में कहा गया है कि मैं सीधे तौर पर इस घोटाले में शामिल नहीं पाया गया हूं और मेरी उम्र और सेहत का ध्यान रखते हुए कम सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: लालू की शिकायत जेल में ठंड लगती है, जज की सलाह- तबला बजाइए

बता दें कि रांची ‌‌स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे हैं। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को लालू यादव समेत 16 आरोपियों को देवघर कोषागार से अवैध रूप से फंड निकालने के मामले में दोषी करार दिया गया था।

कोर्ट ने सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख मुकर्रर की ‌थी। लेकिन सजा पर फैसला नहीं हो सका। अब शुक्रवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।

फैसला सुनने के लिए लालू यादव आज कोर्ट पहुंचे हुए थे, उन्हीं के सामने जज शिवपाल सिंह ने खुलासा किया कि "लालू के सम‌र्थन में कुछ लोग उन्‍हें फोन कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रहिए मैं कानून से अपना काम करूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed