चारा घोटाला: लालू ने CBI कोर्ट से की कम-से-कम सजा की मांग, खराब सेहत का दिया हवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से रांची कोर्ट में कम सजा की अपील की गई है। लालू के वकील ये मांग सीबीआई की विशेष अदालत लेकर पहुंचे। याचिका में कहा है कि लालू की सेहत ठीक नहीं है, ऐसे में उनको दी जाने वाली सजा में नरमी बरती जाए।
#FLASH: Lalu Prasad Yadav's advocate files plea before Ranchi Special CBI Court demanding minimum punishment to the RJD Chief on health grounds pic.twitter.com/YKWnXUukYo
— ANI (@ANI) January 5, 2018विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि मैं सीधे तौर पर इस घोटाले में शामिल नहीं पाया गया हूं और मेरी उम्र और सेहत का ध्यान रखते हुए कम सजा दी जाए।
Lalu Yadav ,mentioned in his plea "I have no role in this scam directly; consider minimum punishment keeping in view my age and health grounds" #FodderScamCase
— ANI (@ANI) January 5, 2018
पढ़ें: लालू की शिकायत जेल में ठंड लगती है, जज की सलाह- तबला बजाइए
बता दें कि रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे हैं। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को लालू यादव समेत 16 आरोपियों को देवघर कोषागार से अवैध रूप से फंड निकालने के मामले में दोषी करार दिया गया था।
कोर्ट ने सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख मुकर्रर की थी। लेकिन सजा पर फैसला नहीं हो सका। अब शुक्रवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।
फैसला सुनने के लिए लालू यादव आज कोर्ट पहुंचे हुए थे, उन्हीं के सामने जज शिवपाल सिंह ने खुलासा किया कि "लालू के समर्थन में कुछ लोग उन्हें फोन कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रहिए मैं कानून से अपना काम करूंगा।"