{"_id":"5f5b44a706731b43344c92a7","slug":"fodder-scam-hearing-on-bail-of-rjd-chief-lalu-prasad-in-jharkhand-high-court-deferred-next-hearing-on-9th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला: लालू प्रसाद की जमानत पर नहीं हो सका फैसला, नौ अक्टूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला: लालू प्रसाद की जमानत पर नहीं हो सका फैसला, नौ अक्टूबर को होगी सुनवाई
Fri, 11 Sep 2020 03:04 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की कोशिश को एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गई। अब इस मामले में नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
चारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया था कि उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस कारण जमानत मिलनी चाहिए। जबकि सीबीआई की ओर से कहा गया कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर के लिए निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
वहीं, लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि 'चारा घोटाला की अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को होगी और उस दिन जमानत मिल जाएगी।' शुक्रवार को सुनवाई से पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा था कि 'हाईकोर्ट पर हम लोगों को पूरा भरोसा है, लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा। आधी सजा पूरी हो जाने के बाद जमानत में कोई रुकावट नहीं होती।'
विज्ञापन