फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fodder Scam: controversy with presence of two special assistants in service of Lalu Yadav in jail

लालू की सेवा के लिए मुकदमे में 'फंसकर' जेल पहुंचे दो 'सेवादार', प्रशासन ने बैठाई जांच

Wed, 10 Jan 2018 08:09 AM IST
एजेंसी, पटना/रांची
एजेंसी, पटना/रांची Updated Wed, 10 Jan 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Fodder Scam: controversy with presence of two special assistants in service of Lalu Yadav in jail

चारा घोटाले में रांची जेल में बंद लालू यादव की सेवा में उनके दो खास सहायक के भी मौजूद होने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया में ऐसी जानकारी आने के बाद उनके विरोधी जदयू ने इसकी कड़ी आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि लालू का सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता केवल पाखंड है और वह केवल अपनी और अपने परिवार की चिंता करते हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू को सजा का फैसला सुनाए जाने से कुछ घंटे पहले ही उनके रसोइये और एक सहायक को रांची जेल में भेज दिया गया था। इनके खिलाफ आरोप का पता नहीं है। बताया जाता है कि दोनों ने अपने पड़ोसियों को खुद के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के लिए प्रोत्साहित किया था। इस बीच राजद अपने नेता के बचाव में कूद पड़ा है। राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि लक्ष्मण महतो और मदन यादव की जेल में मौजूदगी महज ‘संयोग’ है।  
विज्ञापन


लालू यादव के खास रसोइये लक्ष्मण महतो और सहायक मदन यादव को ‘मनगढ़ंत’ अपराध में जेल भेजा गया है। बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने हालांकि इस पर अभी सफाई नहीं दी है। अन्य अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जनता दल यू नेता ने इस खबर के सामने आने के बाद लालू की जमकर आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने पटना में कहा कि लालू यादव सामंती मानसिकता के व्यक्ति हैं और निजी स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed