{"_id":"62eede0893aed03c78142a31","slug":"five-more-arrested-in-money-lender-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: साहूकार हत्याकांड मामले में पांच और गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: साहूकार हत्याकांड मामले में पांच और गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
Sun, 07 Aug 2022 03:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:02 AM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि साहा की हत्या में शामिल पांच आरोपियों से दो देशी, अलग-अलग बोर के जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल समेत चार लोडेड पिस्टल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साहूकार की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि साहूकार की हत्या में कथित रूप से शामिल पांच और लोगों को शनिवार को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जमशेदपुर के खूंटाडीह क्षेत्र निवासी अजय साहा (35) की 29 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने सोनाली थाना क्षेत्र के सी रोड पर एक पान की दुकान के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक अजय साहा उधारी का काम करता था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि साहा की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को शहर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो देशी, अलग-अलग बोर के जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल समेत चार लोडेड पिस्टल भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी के बाद शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन