फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   fir lodged in case of firing, two in prison

फायरिंग करने के मामले में एफआइआर, दो को जेल

Mon, 27 Aug 2012 03:19 PM IST
देवघर/इंटरनेट डेस्क
देवघर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 Aug 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
fir lodged in case of firing, two in prison
जटाही मोड़, देवघर कॉलेज के समीप 19 अगस्त(रविवार) रात फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पीड़ित दुकानदार सुखदेव महथा के बयान पर पांच नामजद सहित 3-4 अज्ञात लोगों पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले के दो आरोपितों प्रदीप नरौने उर्फ प्रदीप पंडा व सचिन महथा उर्फ लड्डू महथा को नगर पुलिस ने सोमवार रात में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को नगर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश कराया गया।
विज्ञापन


कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में नगर पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस सहित गोली से क्षतिग्रस्त हुआ स्टील केन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में प्रदीप, सचिन सहित विनोद पंडा, सुमन पंडा व मनु राउत सहित 3-4 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस ने सघन छापेमारी भी चला रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed