{"_id":"611df3caefa10c3da1225dd5","slug":"father-killed-by-son-accused-arrested-in-gumla-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः 2500 रुपये नहीं देने पर बेटे ने धारदार हथियार से कर दी पिता की हत्या , लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः 2500 रुपये नहीं देने पर बेटे ने धारदार हथियार से कर दी पिता की हत्या , लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
Thu, 19 Aug 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
देश में घोर कलियुग का समय गुजर रहा है। पैसा नहीं देने पर एक युवक ने अपने पित को मौत के घाट लोगों ने युवक को पकड़कर थाने के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला में एक युवक ने पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या कर दी । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2500 रुपये नहीं देने पर युवक ने अपने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इलाके में इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
घटना गुमला के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां गिडरा गांव में कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी महादेव उरांव को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मतुबाकि, आरोपी महादेव के पिता बहुरा उरांव ने पिछले दिनों 5200 रुपये में एक जमीन बेची थी, जिसमें बेटे ने 2500 रुपये का दावा किया। 18 अगस्त की रात पिता-पुत्र के बीच रुपये को लेकर काफी बहस हुई, पैसे नहीं देने पर युवक ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन