फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Father in law bought 20 pigs to give dowry to son in law theft before marriage Jharkhand police will go to Bihar to search

झारखंड: ससुर ने दामाद को दहेज देने के लिए खरीदे थे 20 सूअर, शादी से पहले हुए चोरी, तलाश करेगी पुलिस

Mon, 05 Apr 2021 09:33 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 05 Apr 2021 09:33 AM IST
सार

  • पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
  • पीड़ित ने एसपी से सूअरों को ढूंढ़कर लाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
Father in law bought 20 pigs to give dowry to son in law theft before marriage Jharkhand police will go to Bihar to search
झारखंड में शख्स के 20 सूअर चोरी होने का मामला सुलझा रही पुलिस - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

झारखंड के पलामू में पुलिस के सामने एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स के 20 सूअर चोरी कर लिए गए। ऐसे में शख्स ने चोरी किए गए सूअरों को खोज लाने की गुहार एसपी से लगाई है। इधर, पलामू एसपी संजीव कुमार ने भी मामला संज्ञान में आने के बाद कहा कि चोरी छोटी हो या बड़ी, अपराध ही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि चोरी किए गए जानवर बिहार में हैं। अब झारखंड पुलिस की टीम बिहार जाकर मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन


एसपी के बयान के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस भी हरकत में आ गई और लापता सूअरों को बिहार जाकर खोजने की तैयारी में है। बता दें, पीड़ित लक्ष्मी दास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें शक है कि उनके 20 सूअर चोरी करने के बाद बिहार के शेरघाटी ले जाए गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मई में उनकी बेटी की शादी होने वाली है। उन्होंने शादी में दहेज देने के लिए 20 सूअर खरीदे थे, लेकिन 30 मार्च को उन्हें सूअरों का बाड़ा टूटा हुआ मिला। वहां से सभी सूअर गायब थे। 
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले में उनके पड़ोसी का हाथ होने का शक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे पड़ोसी टिकरा दास ने दहेज के लिए रखे सूअर चोरी करा दिए। 30 मार्च की रात उसने अपने दामाद राजा के साथ बाड़ा तोड़कर सूअर चुरा लिए। राजा बिहार के शेरघाटी का है। पीड़ित को बिहार में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने बताया है कि चोरी किए गए सूअर उन्होंने शेरघाटी में देखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मेदिनीनगर पुलिस बिहार के शेरघाटी जाने की तैयारी में है। मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) सब इंस्पेक्टर नकुल शाह ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए मेदिनीनगर शहर के कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। अब शेरघाटी जाकर सूअरों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed