{"_id":"61198f1a-92e2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"fake-inspector-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दारोगा बनकर करता था वसूली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दारोगा बनकर करता था वसूली, गिरफ्तार
गिरिडीह/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Mar 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली दारोगा और जवान बनकर वाहन चालकों से वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
झारखंड के गिरिडीह-डुमरी रोड में दारोगा और जवानों की नकली वर्दी पहनकर वाहन चालकों से वसूली कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा।
यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी अमोल वेणुकांत होमकर ने गुरुवार को कहा कि तीन लोग नकली यूनिफॉर्म में पिस्तौल के बल पर डुमरी रोड में नारायणपुर मोड़ के पास वाहन चालकों से वूसली किया करते थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना प्रभारी आरके राणा सशस्त्र बल व सीआरपी के जवानों के साथ वहां पहुंचे और तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल व बाइक भी बरामद की है।
एसपी ने बताया कि अपराधियों में पुलिस लाइन, राजेंद्र नगर निवासी काली दास का पुत्र सोनू दास उर्फ सुमित दास, मुफस्सिल के मंगरोडीह निवासी केदार सिंह का पुत्र प्रमोद सिंह व श्याम सुंदर ठाकुर का पुत्र राजेश ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 18/13 दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।