{"_id":"6640eab73cf99c6b9e0459d3","slug":"explosion-in-palamu-updates-jharkhand-police-blast-on-the-eve-of-lok-sabha-elections-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पलामू में विस्फोट, तीन नाबालिगों समेत चार की मौत; मतदान की पूर्व संध्या पर धमाके से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पलामू में विस्फोट, तीन नाबालिगों समेत चार की मौत; मतदान की पूर्व संध्या पर धमाके से हड़कंप
Sun, 12 May 2024 09:43 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू (झारखंड)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 12 May 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू में एक विस्फोट में तीन नाबालिगों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर मनातू पुलिस थाना क्षेत्र में एक कबाड़ कारोबारी के ठिकाने पर हुआ।
विज्ञापन
पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेश्मा रामेसन ने कहा, विस्फोट राज्य में चार सीटों पर लोकसभा चुनावों में मतदान के एक दिन पूर्व हुआ है। हम हर पहलू से घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में बम विस्फोट की संभावना सहित सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान स्क्रैप डीलर इस्तेयाक अंसारी (50) सहादत अंसारी (8), शहीद अंसारी (8) और वारिश अंसारी (10) के रूप में हुई है। वहीं, जिन लोगों को चोट आई है उनमें माजिद अंसारी (7), अफसाना खातून (14) और रुखसाना खातून (17) शामिल हैं।
विज्ञापन