फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ex-Jharkhand CM Champai Soren takes oath as minister in Hemant Soren govt Latest News Update

Hemant Soren Govt: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन को नई जिम्मेदारी; हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

Mon, 08 Jul 2024 04:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 Jul 2024 04:35 PM IST
सार

इससे पहले दिन में विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से रिहा हुए थे।

विज्ञापन
Ex-Jharkhand CM Champai Soren takes oath as minister in Hemant Soren govt Latest News Update
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ 10 अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चंपई ने 3 जुलाई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में एक समारोह में चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


11 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजभवन में एक समारोह में 11 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए चेहरे कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह और झामुमो के लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम हैं।
विज्ञापन


इन्हें फिर से बनाया गया मंत्री
पिछले चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों की सूची से राम का नाम आखिरी समय में हटा दिया गया था, जिसे उन्होंने अपमान करार दिया था। कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता के अलावा झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ और बेबी देवी तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता पिछली बार भी मंत्री बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
इससे पहले दिन में विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से रिहा हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को उनकी गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed