फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ex husband gand raped ex wife with two other friends in Jharkhand Jamtara

झारखंड के जामताड़ा में साथियों के साथ पूर्व पति ने किया पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 09 Nov 2018 09:07 AM IST
भाषा, जामताड़ा, झारखंड
भाषा, जामताड़ा, झारखंड Updated Fri, 09 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
ex husband gand raped ex wife with two other friends in Jharkhand Jamtara
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिसके बाद तड़प कर उसकी मौत हो गयी। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपराध में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी।

विज्ञापन


जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर समीप के खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी। महिला बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया। परंतु सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा बीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जब्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed