फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encounter between CPI and security forces Attack during operation in the forests of west Singhbhum district

Maoist Attack: माओवादिओं और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, झारखंड के जंगलों में अभियान के दौरान हमला

Sat, 14 Oct 2023 03:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 03:30 AM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ जंगल में माओवाद विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान सीपीआई लड़ाकों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों को भी मजबूरी में आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
Encounter between CPI and security forces Attack during operation in the forests of west Singhbhum district
Encounter, File Photo - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

झारखंड में एक बार फिर माओवादी और सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर फायरिंग की। झारखंड पुलिस के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले के हाथीबुरु-कुइरा गांवों के जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों और सीपीआई सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। बता दें, सीपीआई एक प्रतिबंधित माओवादी संगठन है। 
विज्ञापन


आईईडी ब्लास्ट भी किया
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ जंगल में माओवाद विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान सीपीआई लड़ाकों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों को भी मजबूरी में आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। एसपी शेखर ने कहा कि मुठभेड़ के बीच जब लड़ाके वहां से पीछे हट रहे थे तो उन्होंने बामियाबुरु और तिलियाबेड़ा गांवों के बीच जंगल में एक आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ। ऑपरेशन जारी है। बता दें, एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन आईईडी जब्त किए थे।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी को सजा
पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को 21 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार, मामला फरवरी 2019 का है। आरोपी संजीत शर्मा ने दुष्कर्म से पहले नाबालिग से शादी करने का वादा किया था। कोर्ट ने पोक्सो के तहत आरोपी को सजा सुनाई। कारावास के साथ-साथ कोर्ट ने आरोपी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed