{"_id":"614fe3a26b243d7f333cf49c","slug":"electric-current-applied-in-pond-two-innocent-died-after-taking-a-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मछली मारने के लिए पानी में लगाया था करंट, तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मछली मारने के लिए पानी में लगाया था करंट, तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत
Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM IST
सार
घटना के बाद तालाब में करंट देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पानी में बिजली का करंट होने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार को आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव की की है। यहां तालब में मछली मारने के लिए दो युवकों ने तालाब में करंट प्रवाहित करने का प्लान बनाया।
दोनों युवकों ने पानी में करंट सप्लाई शुरू कर दिया। इसी दौरान गुंजन कुमार और दीपक कुमार दोनों की उम्र 5 साल और तीन साल की थी, दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे, इसी दौरान दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद तालाब में करंट देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पांकी थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस करंट लगाने वाले युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी है।