फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Election Commission disqualifies ex-Jharkhand CM Madhu Koda from contesting polls for 3 years

झारखंड: पूर्व CM मधु कोड़ा को EC से झटका, चुनाव लड़ने पर 3 साल के लिए लगाई रोक

Thu, 28 Sep 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Thu, 28 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Election Commission disqualifies ex-Jharkhand CM Madhu Koda from contesting polls for 3 years
फाइल फोटो
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने उनके चुनाव लड़ने पर तीन साल की रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


आयोग ने मधु कोड़ा से 2009 लोकसभा चुनाव में किए गए खर्च का ब्योरा मांगा था, जिसका सही ढंग से जवाब न देना उन्हें भारी पड़ गया। आयोग के जारी इस आदेश में मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त अचल कुमार ज्योति और चुनाव आयुक्त ओपी रावत के हस्ताक्षर हैं। आयोग ने लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 10 ए के तहत कोड़ा पर यह कार्रवाई की है। बता दें कि कोड़ा 2009 में निर्दलीय सांसद का चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मधु कोड़ा से अक्टूबर 2010 में पूछा था कि लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर प्रचार के लिए राशि खर्च करने के आरोप में क्यों नहीं उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए।

कोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने 18,92,353 रुपये चुनाव में खर्च किये और चुनाव आयोग को दिये गये खर्च के ब्योरे में बहुत कम राशि खर्च किये जाने की जानकारी दी।


बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कोयला घोटाले के भी आरोपी हैं। मधु कोड़ा का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी आ चुका है और कई सालों तक वो जेल में भी रह चुके हैं। कोड़ा 14 सितंबर 2006 से 23 अगस्त 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed