फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eight shops were burnt in a fire at Purana Bazar in Dhanbad Jharkhand

धनबाद: भीषण आग में 8 दुकानें जलकर खाक, देर से पहुंची दमकल गाड़ियां

Fri, 24 Nov 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 24 Nov 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Eight shops were burnt in a fire at Purana Bazar in Dhanbad Jharkhand
धनबाद के पुराना बाजार में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : PTI
धनबाद के पुराना बाजार में गुरुवार देर रात आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी इसकी चपेट में आकर आठ दुकानें जल कर राख हो गई और लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। अपनी दुकान को जलता देख दुकान मालिकों की चीख पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।   
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। धनबाद के नजदीक झरिया शहर से दमकल की गाड़ियां आने की वजह से घटनास्थल में वह देर से पहुंची। इस बीच स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश जारी रखी। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सबसे पहले आग एक घड़ी में लगी और फिर देखते ही देखते दूसरी दुकानों में अपनी जद में लेने लगी। इन दुकानों में एक सरकारी शराब की दुकान भी थी और इसमें आग धधकी पड़ी और तेज लपटे बाहर निकलने लगी। देर से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने में दमकल की एक गाड़ी का पानी खत्म हो गया जिसके बाद दमकल की दूसरी गाड़ी ने आग बुझाने में जुट गई। इतनी भीषण आग लगने के बावजूद पुलिस प्रशासन का कोई आला अधिकारी देर रात तक मौके पर नहीं पहुंचा। 


आग में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और जो दुकानदार इस दुर्घटना से प्रभावित हुए उनका रो-रो कर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed