फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   eight injured in bloody land dispute

भूमि विवाद के चलते खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

Mon, 27 Aug 2012 03:17 PM IST
नगर थाना/एजेंसी
नगर थाना/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:17 PM IST
विज्ञापन
eight injured in bloody land dispute
नगर थाना क्षेत्र के राउतनगर मौहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हालत में उषा देवी, अर्जुन प्रसाद राउत, लक्ष्मण राउत, परमीला देवी, गुड्डू कुमार व मोहनपुर थाना क्षेत्र के श्रीमानडीह गांव निवासी मोनिका देवी सहित दूसरे पक्ष के जंगलेश्वर राउत व एक अन्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अर्जुन की हालत गंभीर बताई है। उसके सिर से काफी खून बह चुका है।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह पर अर्जुन को खून चढ़वाया जा रहा है। डॉक्टर ने घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस सहायता केन्द्र को भेज दी है। पहले पक्ष का आरोप है कि जिस जमीन पर काफी दिनों से पार्टीशन सूट चल रहा है, उस पर गोतिया जमुना राउत का दामाद जंगलेश्वर राउत सुबह से किसी मोबाइल कंपनी का टावर लगवा रहा था।
विज्ञापन


अर्जुन व मोनिका मनाही करने गईं तो उनलोगों पर जंगलेश्वर सहित नीतिन, निरंजन, जयंत राव पटेल, सोनू व रामरतन बक्शी रोड निवासी अमित जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मिलकर लाठी, रॉड से मारपीट करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर अन्य परिजन बीचबचाव में पहुंचे तो उन लोगों को भी घायल कर दिया। उधर जंगलेश्वर की पत्नी ने पूर्व में ही जमीन घेराबंदी मामले में रंगदारी मांगने की शिकायत एसपी को दी थी। उक्त मामले में जान मारने की धमकी देने का भी जिक्र है। एसपी के निर्देश पर दिन में भी नगर पुलिस राउतनगर मुहल्ले में छानबीन के लिये पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed