फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raid at the locations of Jharkhand CM Hemant Soren's MLA representative Pankaj Mishra in a tender scam

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा के घर पहुंची ED, 18 ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 08 Jul 2022 10:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Jul 2022 10:03 PM IST
सार

झारखंड में 18 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की ओर से यह कार्रवाई टेंडर घोटाले को लेकर की गई है। 

विज्ञापन
ED raid at the locations of Jharkhand CM Hemant Soren's MLA representative Pankaj Mishra in a tender scam
पंकज मिश्रा के घर पर पहुंची ईडी की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टोल प्लाजा निविदा घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साहिबगंज आवास और उनसे जुड़े लोगों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। साहिबगंज, बरहेट और राजमहल के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। ईडी की टीम सुबह-सुबह पंकज मिश्रा के धनबाद स्थित आवास पर पहुंची। उनके आवास के बाहर सीआरपीएफ तैनात की गई। इसके अलावा दो पत्थर कारोबारियों के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची।

विज्ञापन


बरहेट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चुनाव क्षेत्र है। ईडी की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे छापे की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई को निविदा घोटाला, खनन और शेल कंपनियों में निवेश से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच एजेंसी ने मई में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके कारोबारी पति व अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सिंघल के सीए के पास से 19 करोड़ नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। सिंघल 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और वह झारखंड में खनन सचिव थीं। सिंघल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में रांची में पीएमएलए कोर्ट में सिंघल और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed