फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED arrested Jharkhand Cabinet Minister Alamgir Alam in money laundering case

Jharkhand: झारखंड के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार, 36 करोड़ कैश जब्ती का मामला

Wed, 15 May 2024 06:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2024 06:30 PM IST
सार

इससे पहले, मंगलवार 14 मई को कांग्रेस नेता आलम धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलम सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनसे नौ घंटे पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन
ED arrested Jharkhand Cabinet Minister Alamgir Alam in money laundering case
आलमगीर आलम। - फोटो : amarujala

विस्तार

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम विवादों में घिरे हुए हैं। इस बीच, बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि हाल ही में आलम के सचिव और उनके नौकर के घर से 36 करोड़ नकदी जब्त की गई थी, इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


स्वस्थ्य हैं आलम
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा, आलम की मेडिकल जांच के बाद सदर अस्पताल रांची के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मयूख कुमार ने बताया कि वह ठीक हैं लेकिन बीपी थोड़ा बढ़ा हुआ था लेकिन यह सामान्य सीमा के भीतर है। वह बीपी/शुगर की दवाएं लेते हैं और उन्हें दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए आलम को रांची दफ्तर तलब किया था। मंगलवार 14 मई को कांग्रेस नेता आलम धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलम सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उनसे नौ घंटे पूछताछ हुई थी। आलम ने दफ्तर पहुंचने से पहले पत्रकारों से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैं कानून का पालन करता हूं। मैं पूछताछ के लिए यहां आया हूं।



हिमंत बिस्व सरमा ने साधा निशाना
मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अभी तो एक आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अन्य आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार किया जाए।

 


छापेमारी में नौकर के घर से मिली थी नकदी
ईडी ने हाल ही में, आलम के सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह और उनके करीबियों समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई राज्य ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं के मामले में की गई थी। छापेमारी के तहत रांची के एक 2 बेडरूम फ्लैट में छापा मारा गया। यह फ्लैट कथित तौर पर संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम का है। फ्लैट से ईडी ने 32 करोड़ रुपये बरामद किए। वहीं अन्य ठिकानों पर छापेमारी से करीब चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इस तरह अब तक करीब 36 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो हुई है। 

मामले में आलम ने अपनी ओर से कोई भी गलत काम से इनकार किया है। छापेमारी में बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई, जिसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली पांच मशीने और बैंक के कर्मचारियों को लगाया गया। ईडी ने छापेमारी में जमीन जायदाद के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

अदालत में ईडी ने दी यह दलील
ईडी ने आलम के सचिव और नौकर को छापेमारी के अगल दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें अदालत में पेश करके ईडी ने बताया था कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव ने कुछ प्रभावशाली लोगों की ओर से टेंडरों पर कमीशन इक्ट्ठा किया था। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ऊपर से नीचे तक अवैध नकद भुगतान सांठगांठ में कथित रूप में शामिल थे। ईडी ने आगे बताया कि निविदाओं और इंजीनियरों से कमीशन की वसूली के बाद कमीशन का कुछ प्रतिशत सरकार के उच्च अधिकारियों को वितरित किया जाता था। मामले में कई वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं के नाम सामने आए हैं। इसकी जांच की जा रही है। ईडी ने कहा कि भुगतान आमतौर पर नकदी में प्राप्त किया जाता था, जिसे बाद में सफेद कर दिया जाता था। इस पूरे गुनाह का खुलासा होना महत्वपूर्ण है। ईडी ने दावा किया कि लाल और आलम ने अवैध धन को विभिन्न स्थानों पर छिपाया था। आलम के नाम पर पंजीकृत दो वाहन भी परिसर में पाए गए, जहां छापामारी की गई थी। ईडी ने तमाम दलील देते हुए दोनों आरोपियों की हिरासत मांगी, जिसे न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने स्वीकार की और दोनों छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed