फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Draupadi Murmu says Present such conduct that becomes inspiration for the people

देश के सामने ऐसा आचरण प्रस्तुत करें जो लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने: द्रौपदी मुर्मू

Fri, 13 Sep 2019 08:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Draupadi Murmu says Present such conduct that becomes inspiration for the people
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Twitter

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधायकों से आह्वान किया कि वह देश के सामने ऐसा उच्च आचरण प्रस्तुत करें जो लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने शुक्रवार को यहां राज्य के नवनिर्मित विधानसभा भवन के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 465 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था। राज्यपाल ने कहा, झारखण्ड की चतुर्थ विधान सभा के इस 17 वें विशेष सत्र में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। कल ही माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इस नवनिर्मित झारखण्ड विधान सभा भवन का उद्घाटन किया गया। राज्य विधानमंडल के प्रमुख होने के नाते मुझे आज इस नये विधानसभा भवन के निर्मित होने पर अत्यन्त प्रसन्नता एवं गौरव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण एक अनवरत प्रक्रिया है, जिसमें देश के हर नागरिक की अपनी-अपनी भूमिका है। विधायिका से जुड़े हम सभी का कर्तव्य है कि देश के सम्मुख ऐसा उच्च आचरण प्रस्तुत करें जो आम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने ताकि लोग उसका अनुकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण से जुडे़ लक्ष्य समय पर पूरे हों, यह दायित्व हम सभी का है। मुर्मू ने कहा, हम भारत के लोग इन शब्दों के साथ हमारे संविधान की प्रस्तावना प्रारंभ होती है। हमें यह याद रखना होगा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और उनकी सेवा हेतु ही आप सब इस विधान सभा के सदस्य चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed