फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   dhanbad-woman-alleges-Physical -exploitation-marriage-promise-private-video-threat

झारखंड: हैदराबाद-मुंबई से धनबाद तक शोषण का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 03:04 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

धनबाद के मुनीडीह की 32 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और विरोध करने पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
dhanbad-woman-alleges-Physical -exploitation-marriage-promise-private-video-threat
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनबाद के मुनीडीह की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और विरोध करने पर निजी फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पीड़िता से प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
पीड़िता ने सरायढेला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में हैदराबाद जाने के दौरान उसकी पहचान गांधी नगर निवासी अश्विनी कुमार शर्मा से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को हैदराबाद, मुंबई तथा सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि अश्विनी कुमार शर्मा पहले से शादीशुदा है। जब महिला ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


तलाक के कागजात दिखाकर धोखा देना
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जनवरी 2026 में उसे तलाक से संबंधित कुछ कागजात दिखाकर फिर से भरोसे में लिया। इसके बाद आरोपी ने सरायढेला के एक होटल में ले जाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे दिल्ली और वृंदावन भी ले गया, जहां विभिन्न होटलों में उसके साथ संबंध बनाए गए। जब पीड़िता को आरोपी के झूठे वादों का एहसास हुआ, तो उसने पूर्व में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन

ब्लैकमेलिंग और तस्वीरों का प्रसार
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि अब वह आरोपी से दूर रहने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी उसके निजी फोटो व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके कुछ निजी फोटो इंस्टाग्राम और वाट्सएप के माध्यम से उसके परिचित लोगों को भेजे जा रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरायढेला थाना की पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले के विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed