{"_id":"624ea08fc0d1f1588078cb4b","slug":"dhanbad-judge-uttam-anand-murder-case-now-cbi-will-conduct-narco-test-of-bccl-employee-pappu-hadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद जज की मौत का मामला: सीबीआई कराएगी बीसीसीएल कर्मी पप्पू हाड़ी का नार्को टेस्ट, घटनास्थल पर की थी फोटोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद जज की मौत का मामला: सीबीआई कराएगी बीसीसीएल कर्मी पप्पू हाड़ी का नार्को टेस्ट, घटनास्थल पर की थी फोटोग्राफी
Thu, 07 Apr 2022 01:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:57 PM IST
सार
धनबाद जज मौत मामले में सीबीआई पप्पू हाड़ी का नार्को टेस्ट कराएगी। उन्होंने घटना वाले दिन रणधीर वर्मा चौक पर फोटोग्राफी की थी। पप्पू का नार्को टेस्ट गुजरात में होगा।
विज्ञापन
धनबाद के जज उत्तम आनंद(फाइल फोटो)
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनबाद के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अष्टम अत्तम आनंद की मौत मामले में सीबीआई ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में आवेदन दायर कर बीसीसीएल के कर्मी पप्पू हाड़ी का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
अदालत में पप्पू ने भी नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई
वहीं अदालत में पप्पू ने भी नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई। अदालत ने पप्पू की सहमति के बाद सीबीआई को नार्को टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। वहीं सीबीआी ने पप्पू का नार्को टेस्ट कराने के लिए एक माह का समय मांगा है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार पप्पू का नार्को टेस्ट गुजरात के गांधी नगर में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की हुई थी मौत
गौरतलब है कि 28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने कुचल दिया था, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हत्या का एंगल भी सामने आया था। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। सरकार ने इसके लिए एसआईटी भी गठित की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस को सीबीआई को सौंप दिया था।
विज्ञापन