{"_id":"6599cfb68436496fa3058834","slug":"dhanbad-chandrapura-passenger-train-will-run-on-tracks-again-from-january-10-after-seven-years-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 10 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन, सात साल से है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 10 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन, सात साल से है बंद
Sun, 07 Jan 2024 03:40 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 07 Jan 2024 03:40 AM IST
सार
धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने 10 जनवरी से ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन 10 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे ने करीब सात साल बाद ट्रेन सेवा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने 10 जनवरी से ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि धनबाद और बोकारो जिलों को जोड़ने वाली धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
रेलवे ने मार्ग पर पटरियों के नीचे आग लगने के खतरे के बाद खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की सिफारिश पर 15 जून, 2017 को ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली कुल 26 यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित किया था। हालांकि, 2019 में ट्रैक को फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया गया। धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर लगभग सभी निलंबित ट्रेनों को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
धनबाद सदर विधायक राज सिन्हा ने धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने के फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आखिरकार धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन के संचालन को फिर से शुरू करने के हमारे प्रयासों के परिणाम सामने आ ही गया।